राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर नगर निगम का स्वच्छता अभियान

  • राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ में विशेष स्वच्छता अभियान
  • मेयर सुषमा खर्कवाल ने गांधी प्रतिमा की सफाई से की शुरुआत
  • हजरतगंज चौराहे पर खुद झाड़ू लगाकर किया सफाई का संदेश

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ नगर निगम ने गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान की शुरुआत मेयर सुषमा खर्कवाल ने हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कर की। इसके बाद उन्होंने हजरतगंज चौराहे पर खुद झाड़ू लगाई और सफाई कर्मियों को बेहतर सफाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण में सामने आई लापरवाही

स्वच्छता अभियान के तहत मेयर ने शहर के कई इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई, लेकिन कुछ स्थानों पर गंदगी देखकर मेयर नाराज़ हो गईं।

चौक में गंदगी का अंबार, मेयर ने जताई नाराज़गी

निरीक्षण के दौरान जोन-6 के अंतर्गत चौक इलाके में एक दुकान के बाहर गंदगी का अंबार देखने को मिला। इस पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने जोनल अधिकारी और सेनेटरी इंस्पेक्टर को फटकार लगाई और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

निशातगंज पुल के नीचे भी मिली गंदगी

जोन-3 के गोल मार्केट चौराहे के पास निशातगंज पुल के नीचे गंदगी मिलने पर भी मेयर ने ZSO और LSA को लापरवाही के लिए जमकर फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading