महिला सिपाही की रहस्यमयी हत्या से बाराबंकी में सनसनी

  • चार दिन से लापता महिला सिपाही का मिला शव
  • वर्दी में मिला शव, चेहरे को जलाने की कोशिश
  • हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंके जाने की आशंका

बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच हाईवे किनारे बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब झाड़ियों में एक महिला सिपाही का जला हुआ शव मिला। मृतका की पहचान सुबेहा थाने में तैनात 28 वर्षीय सिपाही विमलेश पाल के रूप में हुई है, जो चार दिन से लापता थी। शव वर्दी में था और नेमप्लेट से उसकी पहचान हुई।

पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और शव को बाद में हाईवे किनारे फेंका गया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि शव का चेहरा किसी रासायनिक पदार्थ या आग से जलाया गया था, जिससे पहचान मुश्किल हो सके।

ग्रामीण ने दी सूचना, वर्दी में मिला शव
बुधवार सुबह भानू नामक ग्रामीण ने बिंदौरा गांव के पास झाड़ियों में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव वर्दी में था, और नामपट्टी से उसकी पहचान विमलेश पाल के रूप में हुई। पास में एक मोबाइल भी बरामद हुआ, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

चेहरा जलाया, कपड़े अस्त-व्यस्त
पुलिस के अनुसार शव का चेहरा काला पड़ा हुआ था, जिसे संभवतः जलाने की कोशिश की गई थी। शव के निचले हिस्से के कपड़े अस्त-व्यस्त थे, हालांकि फिलहाल रेप की पुष्टि नहीं हुई है। शव पर कौवे मंडरा रहे थे, जिससे यह अनुमान है कि हत्या एक-दो दिन पहले की गई होगी।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading