नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने किया सम्मान

निर्विरोध चुने गए नितिन नबीन, कार्यकारी अध्यक्ष से फुल टाइम अध्यक्ष बने

पीएम मोदी ने माला पहनाकर दी बधाई, 55 मिनट भाषण में किया पार्टी और कार्यकर्ताओं की तारीफ

नितिन नबीन ने कहा- ‘राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में, खुद सबसे आखिर में’

नई दिल्ली: मंगलवार को नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। उनका नाम भाजपा मुख्यालय में घोषित किया गया। नबीन पहले 14 दिसंबर 2025 को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। पूर्णकालिक अध्यक्ष पद के लिए उनका इकलौता नामांकन आने के बाद वे निर्विरोध चुने गए।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर पीएम ने 55 मिनट का भाषण देते हुए कहा, “मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।”

नितिन नबीन ने अपने पहले भाषण में कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है। हमने कार्यकर्ता के तौर पर पीएम मोदी के देशसेवा के काम करते देखा। आपको देखकर ही यह सीखा कि जो व्यक्ति खुद को लोगों की भावनाओं से जोड़ सकता है, वही बड़ा शख्स बनता है।”

उन्होंने पार्टी के इतिहास और नारों का जिक्र करते हुए कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है जैसी नारों के साथ इतिहास देखा। अयोध्या में राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ, और जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त हुई। हमारे आदर्श हैं- राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में, खुद सबसे आखिर में। राजनीति केवल सत्ता नहीं, साधना है; भोग नहीं, त्याग है; ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है; पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है।”

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *