उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ी

कानपुर। कानपुर शहर में शनिवार को मौसम साफ बना रहा। सुबह कोहरा न होने से दृश्यता सामान्य रही, लेकिन उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के चलते गलन भरी ठंड लोगों को परेशान करती नजर आई। सर्द हवा से बचने के लिए शहर के कई इलाकों में लोग अलाव के पास बैठे दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन में धूप निकलने की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि शाम और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दिनभर सूरज न निकलने के कारण अधिकतम तापमान में करीब 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और यह 14.5 डिग्री सेल्सियस तक सिमट गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटों के भीतर कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है।

दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आगामी 24 से 48 घंटों में दिन की ठंड में कुछ राहत मिल सकती है। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने की संभावना है, जिससे दिन में लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं गंगा के मैदानी इलाकों में तेज हो जाएंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास होगा।

ठंड का स्वास्थ्य पर असर, हार्ट मरीज बढ़े

तेज सर्दी का असर लोगों की सेहत पर भी साफ नजर आ रहा है। कानपुर में ठंड के चलते हार्ट अटैक के मामलों में इजाफा दर्ज किया गया है। कार्डियोलॉजी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में कुल 861 मरीजों ने जांच कराई, जबकि 64 मरीज हार्ट अटैक की शिकायत लेकर पहुंचे।

कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

कोहरे और खराब मौसम का असर रेल संचालन पर भी पड़ा। शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 45 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस (02563) करीब 26 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची, जबकि नई दिल्ली से बरौनी जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस (02564) 15 घंटे लेट रही।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *