NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ हिरासत में, FIR की मांग पर प्रदर्शन

महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप, आरोपी महिला पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के अध्यक्ष विनोद जाखड़ और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। NSUI कार्यकर्ता 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान अपनी महिला कार्यकर्ताओं से कथित मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ FIR की मांग

NSUI ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान उसकी महिला कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई थी। संगठन ने मामले में आरोपी महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग उठाई। इसी मांग को लेकर संगठन के सदस्य पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे थे।

वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

NSUI के मुताबिक, बुधवार को एडिशनल डीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की गई थी। इसके बावजूद शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई। संगठन ने इसी के विरोध में प्रदर्शन जारी रखा। इसी दौरान पुलिस ने अध्यक्ष विनोद जाखड़ और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

राहुल गांधी ने भी उठाया था मामला

बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह मुद्दा उठाया था। वह अपने साथ उन NSUI कार्यकर्ताओं को भी लेकर पहुंचे थे, जिनके साथ संगठन ने मारपीट होने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर अब एफआईआर दर्ज करने और संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button