500 रुपये के नोट पर आपत्तिजनक रील डालने के आरोप में महिला गिरफ्तार

सूरत में 47 साल की इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर पर कार्रवाई, गांधीजी की तस्वीर को आपत्तिजनक तरीके से दिखाने का आरोप

सूरत। गुजरात के सूरत में महात्मा गांधी की तस्वीर वाले 500 रुपये के नोट पर आपत्तिजनक रील सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में 47 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान सिमरन पटेल के रूप में हुई है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, सूरत पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने सोमवार को यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, सिमरन पटेल सूरत के अडाजण इलाके की रहने वाली हैं और गृहिणी हैं।

1 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 1 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह रील अपलोड की थी। रील सामने आने के बाद एक नागरिक ने पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की और महिला के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस की प्रेस नोट में बताया गया है कि सोशल मीडिया पोस्ट में 500 रुपये के नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर को कथित तौर पर आपत्तिजनक और अश्लील तरीके से दिखाया गया था।

यौन संकेत वाले इशारे करने का भी आरोप

पुलिस के मुताबिक, रील में गांधीजी की तस्वीर को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। इसके अलावा वीडियो में यौन संकेत वाले इशारे किए जाने का भी आरोप है। महिला ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

पुलिस ने मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया है। मामले में सोशल मीडिया पोस्ट की सामग्री और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/bengal-bypoll-nandigram-rejinagar-voting/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button