“अधिकारी कलम फंसा कर काम नहीं कर सकता – ओमप्रकाश राजभर

  • कानून व्यवस्था और विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा यूपी
  • सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों पर
  • जिला पंचायत अध्यक्ष का सीधा चुनाव कराना चाहती है पार्टी

अंबेडकरनगर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जनपद के जहांगीरगंज पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए वरिष्ठ शिक्षाविद् बजरंग त्रिपाठी के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री ने स्व. त्रिपाठी के शैक्षिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके निधन को जनपद की अपूरणीय क्षति बताया।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक प्रक्रिया में अधिकारी किसी नेता के निजी स्वार्थ के लिए दबाव में आकर काम नहीं करता है। उन्होंने कहा, “अगर कोई मंत्री या जनप्रतिनिधि किसी गलत काम को लेकर दबाव डालता है और वह काम नहीं हो पाता, तो वह उसकी कमजोरी है। लेकिन जो कार्य जनता के हित में हैं, उन्हें कोई भी अधिकारी बाधित नहीं कर सकता।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि शासन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार की मंशा स्पष्ट है।

“विकास की राह पर अग्रसर है प्रदेश”
प्रदेश की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि “पिछली सरकारों के दौर में दंगे, कर्फ्यू और अराजकता आम बात थी, लेकिन योगी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। रेलवे स्टेशन पहले गंदगी और चूहों का अड्डा थे, आज सौंदर्यीकरण के तहत साफ-सुथरे और व्यवस्थित हो चुके हैं। एक्सप्रेसवे और सड़कों का जाल तैयार हो रहा है, प्रदेश प्रगति के मार्ग पर है।”

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading