यूपी में प्राथमिक स्कूलों के विलय का विरोध

  • संविधान के अनुच्छेद 21-ए और 46 का हवाला देकर किया विरोध
  • कौशांबी में बच्ची से दुष्कर्म और प्रयागराज में जिंदा जलाने की घटना पर न्याय की मांग
  • करछना की घटना में युवक की मौत, कार्यकर्ताओं ने की CBI जांच की मांग

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में आजाद समाज पार्टी ने प्राथमिक विद्यालयों के विलय के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा के प्रांगण में धरना दिया। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार 27,965 प्राथमिक विद्यालयों का विलय कर रही है। यह कदम संविधान के अनुच्छेद 21-ए का उल्लंघन है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के भी खिलाफ है। साथ ही अनुच्छेद 46 के तहत कमजोर वर्गों की शिक्षा और आर्थिक हितों की सुरक्षा के प्रावधानों का भी उल्लंघन है।

रेप के मामले में न्याय की मांग कार्यकर्ताओं ने कई अन्य मुद्दों को भी उठाया। कौशाम्बी के लौहदा गांव में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में न्याय की मांग की गई। प्रयागराज के इसरोरी गांव में एक व्यक्ति को जिंदा जलाए जाने की घटना की जांच की मांग की।

सीबीआई जांच की मांग 29 जून को करछना में हुई घटना पर भी चर्चा हुई। इस घटना में पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज और मोटरसाइकिलों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। घटना में 25 वर्षीय सुनील कुमार गौतम की मृत्यु हुई थी। कार्यकर्ताओं ने सभी मामलों की सीबीआई जांच की मांग की है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading