वोटर लिस्ट विवाद पर विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

  • वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष का मार्च
  • 300 सांसद चुनाव आयोग कार्यालय तक पहुंचे
  • राहुल, प्रियंका, अखिलेश समेत कई नेताओं को हिरासत

नई दिल्ली। वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में गड़बड़ी के आरोप को लेकर सोमवार को विपक्षी दलों ने संसद से चुनाव आयोग तक पैदल मार्च किया। करीब 300 सांसदों के इस प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

मार्च के दौरान संसद मार्ग पर सुरक्षा बलों ने सभी को रोक लिया। बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश में अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को भी संसद मार्ग थाने ले जाया गया, जहां से करीब दो घंटे बाद रिहा कर दिया गया।

राहुल गांधी ने कहा, “यह संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। हमें निष्पक्ष और साफ-सुथरी वोटर लिस्ट चाहिए।” वहीं प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए इसे ‘डरी हुई और कायर’ बताया।

इस दौरान कई सांसद जमीन पर बैठकर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते दिखे। प्रदर्शन के बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिताली बाग और महुआ मोइत्रा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बेहोशी की स्थिति में साथी सांसदों और राहुल गांधी ने मदद पहुंचाई।

इससे पहले दोनों सदनों में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ, जिसके चलते कार्यवाही कई बार बाधित हुई।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading