
- अंबेडकरनगर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का बूथ स्तर पर सफल आयोजन
- भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुना कार्यक्रम
- पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने बूथ 332 पर किया नेतृत्व
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण का प्रसारण रविवार को जनपद के विभिन्न बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला संयोजक दिलीप पटेल देव के संयोजन में सम्पन्न हुआ।
पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने बूथ 332 पर किया नेतृत्व
उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के निदेशक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने अपने बूथ संख्या 332 भूपतिपुर कोडरहा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान बूथ अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति सहित कुलदीप उपाध्याय, अंगद गौतम, निर्मल प्रजापति, बकरीदन अंसारी और सुरजीत यादव उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल पर दिया जोर
कार्यक्रम के बाद यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को दोहराते हुए कहा कि विकसित भारत की राह आत्मनिर्भरता से होकर गुजरती है। उन्होंने वोकल फॉर लोकल को आत्मनिर्भर भारत का सबसे सशक्त आधार बताया।
देश के वैज्ञानिक मिशन और त्योहारों पर साझा किए विचार
प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु शुक्ल के अंतरिक्ष मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे ही वह धरती पर लौटे, पूरा देश गर्व से भर गया। उन्होंने कहा कि इस मिशन से युवा पीढ़ी में विज्ञान के प्रति उत्सुकता बढ़ी है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने हरियाली तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे पारंपरिक पर्वों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि ये पर्व प्रकृति से जुड़ाव और संतुलन का संदेश देते हैं।








