लखनऊ में सपा ऑफिस के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

  • 80% तक झुलसे युवक की हालत नाजुक, सिविल अस्पताल में भर्ती
  • 6 लाख रुपये के विवाद और पुलिस की अनदेखी का लगाया आरोप
  • अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा, बेहतर इलाज की मांग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बाहर बुधवार दोपहर एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। अचानक लगी आग से मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक करीब 80% तक झुलस चुका था। पुलिसकर्मी उसे तुरंत ई-रिक्शा से सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

अलीगढ़ के रहने वाले युवक की पहचान

पुलिस ने घायल युवक की पहचान अलीगढ़ निवासी योगेंद्र उर्फ बॉबी (48) के रूप में की है। योगेंद्र बुधवार को अपने भाई गुड्डू और परिचित महिला सबा परवीन के साथ लखनऊ आया था। जानकारी के अनुसार सबा परवीन सपा नेत्री हैं और अखिलेश यादव से मिलने सपा कार्यालय के अंदर गई थीं। योगेंद्र बाहर ही मौजूद था, तभी उसने खुद को आग लगा ली।

6 लाख रुपये के विवाद का आरोप

अस्पताल में भर्ती योगेंद्र ने बताया कि उसके मोहल्ले के दानिश, वसीम, नाजिम और मास्टर उससे 6 लाख रुपये उधार लिए थे। पैसे वापस मांगने पर वे झगड़ा और गाली-गलौज करते थे। योगेंद्र ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया और कहा कि उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ भी की गई थी।

डॉक्टर बोले – युवक 80% तक झुलसा

सिविल अस्पताल के CMS डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि युवक 80% तक जला हुआ है। सीने और चेहरे का कुछ हिस्सा ही बचा है। प्रारंभिक उपचार के बाद जरूरत पड़ने पर उसे KGMU रेफर किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना को बेहद दर्दनाक बताया और कहा कि हताश होकर आत्मदाह की कोशिश करने वाला यह युवा भाजपा सरकार को जगाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने सरकार से घायल युवक के बेहतर इलाज और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading