पंकज त्रिपाठी ने मां की अंतिम इच्छा अनुसार अस्थि विसर्जन किया

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी काशी पहुंचे और अपनी दिवंगत मां हेमवंती देवी की आत्मा की शांति के लिए गंगा में अस्थि विसर्जन और धार्मिक अनुष्ठान किए। अस्सी घाट पर पंकज ने पारंपरिक विधि-विधान से गंगा पूजन किया और नाव द्वारा गंगा की मध्य धारा में अपनी मां की अस्थियां विसर्जित की।

इस दौरान अभिनेता भावुक नजर आए, पर चेहरे पर आध्यात्मिक शांति और आभार की झलक भी स्पष्ट थी। उन्होंने नाव पर बैठकर साइबेरियन पक्षियों को दाना भी खिलाया।

अस्थि विसर्जन के बाद पंकज त्रिपाठी स्वामी ओमा दी अक के सानिध्य में आश्रम पहुंचे और ब्राह्मणों को भोजन, वस्त्र और दक्षिणा का दान कर धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किया। अभिनेता ने कहा कि उनकी मां ने हमेशा संस्कार और करुणा का पाठ पढ़ाया और उनका ये कर्म उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है।

पंकज ने कहा, “जीवन और मृत्यु दोनों ईश्वर की देन हैं। माता-पिता का जाना हर इंसान के लिए गहरा आघात है। काशी में मां की आत्मा के लिए प्रार्थना करते हुए गंगा के हर प्रवाह में एक दिव्य सुकून महसूस हुआ।”

पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का 2 नवंबर को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड में निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार 3 नवंबर को परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में किया गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज हाल ही में फिल्म ‘मेट्रो इन डेज़’ में नजर आए थे और जल्द ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में दिखाई देंगे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *