20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार लाएगी 7 बिल

विपक्ष NEET, राम मंदिर दान और विदेश नीति पर सरकार को घेरेगा

  • 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र
  • लोकसभा में 7 विधेयक पेश करने की तैयारी
  • वंदे मातरम और FCRA संशोधन बिल शामिल
  • परिसीमन और संविधान संशोधन बिल सूची में नहीं

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार लोकसभा में 7 विधेयक पेश करने की तैयारी में है। प्रस्तावित विधेयकों में वंदे मातरम के अपमान और विदेशी चंदा (FCRA) कानून में संशोधन से जुड़े बिल भी शामिल हैं।

अस्थायी विधायी सूची में फिलहाल परिसीमन या किसी अन्य संविधान संशोधन विधेयक का उल्लेख नहीं है।

7 विधेयकों में क्या खास

  • वंदे मातरम के अपमान से जुड़ा नया बिल
  • विदेशी चंदा (FCRA) संशोधन विधेयक
  • जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा बिल
  • एमएसएमई से संबंधित नया विधेयक
  • इनकम टैक्स बिल, 2026
  • सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का विधेयक
  • विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक

इनमें FCRA और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक पहले भी संसद में पेश किए जा चुके हैं, जबकि तीन विधेयक पहली बार पेश होंगे।

विपक्ष के निशाने पर सरकार

मानसून सत्र में कांग्रेस समेत विपक्षी दल NEET-UG पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताएं, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद, E20 ईंधन और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं।

NDA और विपक्ष की रणनीति

सत्र से पहले एनडीए नेताओं की बैठक दिल्ली में आयोजित की गई। वहीं, विपक्ष भी पहले दिन रणनीति बैठक करेगा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में विपक्ष इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button