लखनऊ में दिवाली के बाद अस्पतालों में घटे मरीज

लखनऊ। दिवाली के बाद बुधवार को राजधानी के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कमी देखी गई। हालांकि, जो मरीज पहुंचे उनमें ज्यादातर बुखार, खांसी और गले के संक्रमण से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

ओपीडी में कम पहुंचे मरीज
लोकबंधु अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि बुधवार को दोपहर तक 959 मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया। इनमें अधिकांश मरीज सामान्य बीमारियों से ग्रसित थे। जरूरत पड़ने पर कुछ की जांच कराई गई और बाकी को दवा देकर घर भेज दिया गया। वहीं, इमरजेंसी सेवा पूर्व की तरह सुचारू रूप से चलती रही।

गले के संक्रमण से बढ़ी परेशानी
डॉ. दीक्षित ने बताया कि इस समय गले में संक्रमण, खांसी और बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव से गले में संक्रमण पहले होता है और फिर खांसी-जुकाम के रूप में फैलता है। टाइफाइड और मलेरिया की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद मरीजों को राहत पाने में समय लग रहा है।

सिविल अस्पताल में भी कम मरीज
सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. पांडे ने बताया कि बुधवार को दोपहर तक 798 मरीज ओपीडी में पहुंचे, जबकि इमरजेंसी में 281 मरीजों को देखा गया, जिनमें से 38 को भर्ती किया गया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading