पवन सिंह बोले– “मर्द का दर्द किसी को नहीं दिखता”

लखनऊ। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवाद पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा, “मर्द का दर्द किसी को दिखता नहीं है। परिवार की बातें कैमरे पर नहीं, कमरे में होती हैं।” पवन सिंह ने ज्योति पर राजनीति में फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि, “चुनाव से एक महीना पहले अपनापन क्यों दिखा? ज्योति जी विधायक बनने के लिए इतनी गिर जाएंगी, ये उम्मीद नहीं थी।”

‘ड्रामा लाइव देखा, पूरी रात गाड़ी में सोया’

पवन सिंह ने बताया कि उन्हें गाड़ी में फोन आया कि घर पर कुछ हुआ है। “मैंने ज्योति जी का ड्रामा लाइव भी देखा। मैंने अपने छोटे भाई धनंजय को कहा कि ध्यान रखना, मैडम को कोई दिक्कत न हो। मैं पूरी रात गाड़ी में साइड लगाकर सोता रहा। अगले दिन मैडम चली गईं और मेरा भाई उन्हें छोड़ने गया।”

बता दें कि ज्योति सिंह रविवार को बिहार से लखनऊ पहुंची थीं, जहां उनकी पवन सिंह से करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई थी। इसके बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे रोती नजर आईं और पवन सिंह पर पुलिस बुलाने का आरोप लगाया।

‘राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण बढ़ा विवाद’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन सिंह ने आरोप लगाया कि ज्योति सिंह राजनीतिक लाभ के लिए विवाद को तूल दे रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं अमित शाह जी, जेपी नड्डा जी, धर्मेंद्र प्रधान जी और विनोद तावड़े जी से मिल चुका हूं। तब अपनापन नहीं दिखा। अब चुनाव नजदीक है, तो भावनात्मक ड्रामा किया जा रहा है।”

उन्होंने यह भी बताया कि ज्योति के पिता ने कहा था कि उनकी बेटी को विधायक बना दिया जाए, फिर जो करना है करिए। पवन सिंह के अनुसार, उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।

‘महिलाओं के आंसू दिख जाते हैं, मर्द का दर्द नहीं’

एक्टर ने भावुक होते हुए कहा, “महिलाएं जब भी कुछ कहती हैं तो उनके आंसू दिख जाते हैं, लेकिन मर्द का दर्द कोई नहीं समझता। लोग इस मुद्दे का मजा ले रहे हैं, लेकिन पारिवारिक बातें कभी कैमरे पर नहीं होनी चाहिए।”

‘कानून आपके लिए भी, मेरे लिए भी मायने रखता है’

पवन सिंह ने बताया कि दोनों के बीच तलाक का केस आरा कोर्ट में चल रहा है, जबकि मेंटेनेंस का केस ज्योति सिंह की ओर से दायर है। उन्होंने कहा, “कानून आपके लिए भी मायने रखता है, मेरे लिए भी। ज्योति जी आईं तो मेरा छोटा भाई उन्हें सम्मानपूर्वक अंदर लेकर गया। मैंने पानी पिलाया, लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक तलाक क्लियर नहीं होता, मैं नहीं जाऊंगी। क्या एक छत के नीचे तलाक का केस लड़ा जा सकता है?”

उन्होंने बताया कि इसके बाद वे मीटिंग के लिए निकल गए और जब फोन आया कि घर पर ड्रामा हुआ है, तो वे रातभर गाड़ी में रहे।

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी जुबानी जंग

इस विवाद ने सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ा है। सोमवार रात 12 बजे पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सफाई दी थी कि “ज्योति लगातार चुनाव लड़वाने की जिद कर रही हैं, जो मेरे बस में नहीं है।”
इसके जवाब में ज्योति सिंह ने लिखा था— “अब यह चारदीवारी की बात नहीं रही। अगर आप सच बोल रहे हैं, तो मेरे साथ मीडिया के सामने आकर जवाब दीजिए।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading