मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

  • मोहर्रम पर्व को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक
  • जिलाधिकारी ने शांति और सौहार्दपूर्ण आयोजन का आह्वान किया
  • संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल व ड्रोन से निगरानी

अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार की उपस्थिति में मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है, जिसे जिले में शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा, लेकिन समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की भागीदारी से ही सौहार्दपूर्ण वातावरण बन सकता है।
संवेदनशील स्थानों पर होगी कड़ी निगरानी
एएसपी पूर्वी श्याम देव ने कहा कि जिन क्षेत्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी निगरानी और पेट्रोलिंग टीमें तैनात की जाएंगी। उन्होंने सभी समुदायों से सहयोग की अपेक्षा जताई
बैठक में विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने त्योहार के सफल आयोजन हेतु प्रशासन को सुझाव दिए। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि वे समुदाय में शांति बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे। बैठक में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए स्वच्छता, बिजली आपूर्ति, पेयजल, स्वास्थ्य, और ट्रैफिक प्रबंधन जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस, प्रशासन, नगरपालिका, स्वास्थ्य, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी, धर्मगुरु और समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समस्त जनों ने मिलकर शांति, कानून-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading