सोशल मीडिया पर निजी तस्वीरें वायरल कर युवती को किया बदनाम

  • सम्मनपुर की युवती को निजी तस्वीरों से मानसिक प्रताड़ना का मामला
  • आरोपी आकाश तिवारी जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र का निवासी
  • पहले भी शिकायत के बाद समझौता, लेकिन उत्पीड़न जारी

अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के सरपतहा थाना अंतर्गत उपाध्यायपुर गांव निवासी आकाश तिवारी नामक युवक पर आरोप है कि वह सम्मनपुर क्षेत्र की एक युवती को निजी तस्वीरों के माध्यम से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। परिजनों ने बताया कि आकाश ने पहले भी इस तरह की हरकतें की थीं, जिसके संबंध में 17 मार्च को थाना सम्मनपुर पर एक शिकायती पत्र दिया गया था। उस समय पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया था।

परंतु आरोप है कि समझौते के बावजूद आरोपी ने अपनी हरकतें नहीं रोकीं। वह लगातार फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर युवती की निजी तस्वीरें उसके रिश्तेदारों, परिचितों और अन्य लोगों को भेज रहा है। तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक टिप्पणियां जोड़कर युवती की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे युवती अत्यधिक मानसिक तनाव में है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading