फ्रांस में कोरोना की नयी लहर के बीच एहतियाती उपायों में ढील देने की योजना स्थगित

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश में कोरोना महामारी की पांचवी लहर शुरू होने के बीच मंगलवार शाम को कोविड-19 के खिलाफ एहतियाती उपायों में ढील देने की पूर्व-निर्धारित योजना स्थागित कर दी।

श्री मैक्रों ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में चेतावनी देते हुए कहा, “हम अब तक महामारी से उबरे नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना और सर्दियों की अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाने वाले सभी उपायों पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हम सभी ने अपने प्रयासों में थोड़ी ढील दी और यह सामान्य था, लेकिन अब हमें फिर से कमर कस लेनी चाहिए।”

राष्ट्रपति ने कहा कि हवाई अड्डों, बंदरगाहों और रेलवे स्टेशनों सहित संबंधित प्रतिष्ठानों में हेल्थ पास के नियंत्रण को भी मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा, 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और सबसे कमजोर लोगों को 15 दिसंबर से अपने हेल्थ पास को वैध बनाने के लिए बूस्टर खुराक लेनी होगी।

उन्होंने फ्रांस में कोरोना से मुकाबले में हेल्थ पास की महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि करते हुए कहा, “हेल्थ पास और पिछले जुलाई से लागू की गयी रणनीति के कारण ही हम महामारी को नियंत्रित करने में कामयाब रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2020 में कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से देश में लोगों को दस महीनों में टीके के 10 लाख से अधिक डोज दिये गये हैं और 5.1 लाख नागरिक अब पूरी तरह प्रतिरक्षित हैं।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *