अम्बेडकरनगर। रबी सीजन के मद्देनजर जनपद में उर्वरकों की आपूर्ति इस बार पर्याप्त स्तर पर बनी हुई है। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार नवम्बर माह तक यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी और एमओपी जैसे प्रमुख उर्वरकों की आपूर्ति न सिर्फ लक्ष्य से अधिक रही है, बल्कि वितरण के बाद भी जिले में बड़े पैमाने पर स्टॉक उपलब्ध है। विभाग ने साफ कहा है कि किसानों को उर्वरक की किसी भी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यूरिया व फास्फेटिक उर्वरकों की आपूर्ति लक्ष्य से अधिक
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नवंबर तक जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता इस प्रकार रही—
यूरिया: लक्ष्य 9385 मीटन, उपलब्धता 21647 मीटन
डीएपी: लक्ष्य 8775 मीटन, उपलब्धता 9286 मीटन
एनपीके: लक्ष्य 2735 मीटन, उपलब्धता 7558 मीटन
एसएसपी: लक्ष्य 5409 मीटन, उपलब्धता 14949 मीटन
एमओपी: लक्ष्य 320 मीटन, उपलब्धता 378 मीटन
इन आंकड़ों के अनुसार सभी प्रमुख उर्वरकों की आपूर्ति निर्धारित लक्ष्य से काफी अधिक है।
वितरण के बाद भी पर्याप्त स्टॉक शेष
विभाग ने बताया कि सहकारिता एवं निजी दोनों क्षेत्रों में संयुक्त रूप से वर्तमान स्टॉक—
यूरिया: 12094 मीटन
डीएपी: 1070 मीटन
एनपीके: 3374 मीटन
एसएसपी: 7865 मीटन
एमओपी: 134 मीटन
इस आधार पर जनपद में रबी सीजन को सुचारू रखने के लिए पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।








