पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया

अदीस अबाबाप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। यह दुनिया की 18वीं संसद है, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण दिया। अपने भाषण में मोदी ने कहा कि उन्हें इथियोपिया आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने इसे “शेरों की धरती” बताया और कहा कि यहाँ आकर उन्हें अपने घर जैसा अनुभव हो रहा है, क्योंकि उनका गृहराज्य गुजरात भी शेरों के लिए प्रसिद्ध है।

इससे पहले, मंगलवार को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने प्रधानमंत्री मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया। मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले वैश्विक नेता बने। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ही इथियोपिया पहुंचे थे। नेशलन पैलेस में पीएम अबी अहमद अली ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई, जिसमें दोनों देशों के राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों पर चर्चा की गई।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *