अम्बेडकरनगर: बरावफात पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

  • बरावफात पर्व पर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
  • 173 जुलूसों की रूट मैपिंग और निगरानी पूरी
  • सीसीटीवी और ड्रोन से रियल टाइम मॉनिटरिंग

अम्बेडकरनगर। बरावफात (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जिले में पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जिले भर में 173 जुलूसों को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है।

सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

एसपी ने बताया कि जुलूस मार्गों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे तैनात किए गए हैं, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार क्षेत्रीय भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

173 जुलूसों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध

एसपी के अनुसार, कुल 173 बरावफात जुलूसों को अनुमति दी गई है, जिनमें से 57 अंजुमनों द्वारा पारंपरिक जुलूस निकाले जाएंगे। सभी जुलूसों की पूर्व से रूट मैपिंग कर ली गई है, और थानों द्वारा रूट का निरीक्षण भी किया गया है। पीआरपी और रात्रि गश्त दल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

पीस कमेटी की बैठकों में बनी सहमति

पुलिस प्रशासन ने सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की हैं, जिनमें सीओ, एसडीएम, एसएचओ के साथ धर्मगुरुओं, समुदाय प्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने सहभागिता की। केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक भी जिला स्तर पर की गई, जिसमें सभी समुदायों ने एकजुट होकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading