श्रावण मास में सुरक्षा का कड़ा पहरा- पुलिस सतर्क

  • श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
  • एसपी केशव कुमार ने शिव बाबा मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
  • ट्रैफिक, भीड़ नियंत्रण और पुलिस तैनाती की समीक्षा

अम्बेडकरनगर। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण की गति तेज कर दी गई है।

एसपी ने लिया शिव बाबा मंदिर परिसर का जायजा
शुक्रवार रात पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार के साथ अकबरपुर तहसील तिराहा और शिव बाबा मंदिर परिसर का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, रूट डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

एसपी केशव कुमार ने कहा –”श्रावण मास और कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होती है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मी पूरी सजगता से ड्यूटी करें और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें।”

एएसपी पूर्वी श्याम देव ने अतरौलिया-आजमगढ़ बॉर्डर और यात्रा रूट का निरीक्षण करते हुए कहा –”यात्रा मार्गों पर तैनात पुलिस बल को कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।”

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस को संभावित भीड़ को नियंत्रित रखने, सेवा शिविरों की निगरानी और आपातकालीन स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया के निर्देश दिए।

थानों का औचक निरीक्षण, रजिस्टर और अभिलेखों की जांच
यात्रा मार्गों की व्यवस्था के साथ-साथ एएसपी पूर्वी ने थाना कटका और थाना जैतपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्थाएं, बंदीगृह, महिला हेल्प डेस्क और अभिलेखों की स्थिति की गहन जांच की।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading