दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास, पुलिस बल ने दिखाया दमखम

  • अधिकारियों ने कम से कम बल प्रयोग और मानवीय दृष्टिकोण पर जोर दिया
  • आकस्मिक परिस्थितियों में तेजी से कार्रवाई की रणनीति समझाई गई
  • समय-समय पर ऐसे अभ्यास जारी रखने के निर्देश

अंबेडकरनगर। शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, अंबेडकरनगर में दंगा/विधि विरुद्ध भीड़ नियंत्रण का व्यापक पूर्वाभ्यास कराया गया। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

पूर्वाभ्यास का उद्देश्य आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार करना और कानून व्यवस्था के उल्लंघन की स्थिति में तेजी से, सटीक और संयमित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।

दंगा नियंत्रण उपकरणों का किया गया प्रयोग

अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को भीड़ नियंत्रण के विभिन्न उपकरणों और तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
—एंटी राइट गन]टीयर गैस गन]रबर बुलेट गन]आंसू गैस गोले]स्मोक गन]टीयर स्मोक सेल]हैंड ग्रेनेड] वज्र वाहन (सुरक्षा कवच युक्त विशेष वाहन प्रमुख उपकरणों में शामिल थे

इन सभी संसाधनों के उपयोग की प्रक्रिया, प्रभाव और उनसे जुड़ी सुरक्षा सावधानियों की जानकारी पुलिस कर्मियों को दी गई।

कमान संभालते दिखे अधिकारी, दिखाया गया फुल ड्रिल प्रदर्शन

पूर्वाभ्यास के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। सभी ने चरणबद्ध तरीके से दंगा नियंत्रण की रणनीतियों को अपनाया और फील्ड में उनके वास्तविक प्रयोग का अभ्यास किया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading