लखनऊ में पुलिस और 1 लाख के इनामी लुटेरे की मुठभेड़

  • गोमतीनगर में देर रात मुठभेड़ 
  • जवाबी फायरिंग में घायल हुआ आरोपी
  • 1 लाख का इनामी लुटेरा निकला आरोपी

लखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस और कुख्यात लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल लुटेरे को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पकड़े गए लुटेरे की पहचान 1 लाख के इनामी अपराधी अनुभव शुक्ला उर्फ राजा, निवासी लखीमपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

फायरिंग कर भागने की कोशिश, पुलिस ने किया घायल कर गिरफ्तार
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे गोमतीनगर के ग्वारी चौराहे पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा और फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में लुटेरे के पैर में गोली लग गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अनुभव शुक्ला बताया। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया सामान, पिस्टल, कारतूस और खोखा भी बरामद किया है।

28 जून को तीन महिलाओं से की थी लूट
अनुभव ने बताया कि उसने 28 जून की सुबह अपने साथी ब्रजेश तिवारी के साथ मिलकर कृष्णा नगर, गोमतीनगर और विकास नगर में डेढ़ घंटे के अंदर तीन महिलाओं से चेन, पैंडेंट और बाली लूटे थे।

सुरुचि सिंह, पद्मा पांडेय और महेंद्र प्रताप जायसवाल की मां से की गई लूट की पुष्टि हुई है।

  • कृष्णा नगर में सुबह मॉर्निंग वॉक पर गईं सुरुचि सिंह से चेन लूटी

  • गोमतीनगर में पद्मा पांडेय से चेन और पेंडेंट छीना

  • विकास नगर में महिला से पान मसाला पूछकर बाली लूटी

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading