चकमार्ग विवाद में प्रधान संघ का फूटा गुस्सा

  • चकमार्ग पर अवैध निर्माण बना विवाद की जड़, राजस्व विभाग पर लापरवाही के आरोप

  • प्रधान पर मुकदमे से संघ नाराज़, लेखपाल की भूमिका पर उठे सवाल

  • एकपक्षीय कार्रवाई के विरोध में ग्राम प्रधान संघ ने खोला मोर्चा

आलापुर (अम्बेडकरनगर)। गौरा कमाल गांव में चकमार्ग को लेकर ग्राम प्रधान और महिला ग्रामीण गंगोत्री के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। गंगोत्री द्वारा ग्राम प्रधान पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने के बाद प्रधान संघ ने इसे एकपक्षीय कार्रवाई बताते हुए कड़ा विरोध जताया।

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार पद्मेश कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर लेखपाल पर रिपोर्ट दबाने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि चकमार्ग पर अवैध निर्माण और प्रशासन की निष्क्रियता ही विवाद की जड़ है।

तहसीलदार ने नई राजस्व टीम से दोबारा पैमाइश कराने और लेखपाल की भूमिका की जांच का आश्वासन दिया।

प्रधान संघ ने चेताया, यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading