प्रतीक यादव और अपर्णा यादव का तलाक, सोशल मीडिया पर खुद किया ऐलान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया। प्रतीक ने पोस्ट में लिखा कि वे दोनों अब अलग राह चुन रहे हैं।

लखनऊ में नहीं, अलग-अलग शहर में हैं दोनों

जानकारी के मुताबिक, प्रतीक इस समय विदेश में हैं, जबकि अपर्णा चेन्नई गई हुई थीं। दोनों लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग में रहते थे, लेकिन ऐलान के समय दोनों एक ही शहर में नहीं थे।

रिश्तों में खटास 2022 से

पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच संबंधों में खटास लगभग 3 साल पहले, 2022 में आई थी। इसका कारण प्रतीक की मर्जी के खिलाफ अपर्णा का भाजपा जॉइन कर लेना बताया गया है।

प्रतीक ने 5 फरवरी 2025 को सोशल मीडिया पर अपर्णा के खिलाफ तीन पोस्ट भी किए थे, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया।

परिवार और पार्टी की प्रतिक्रिया

प्रतीक की पोस्ट के बाद अपर्णा और प्रतीक फिलहाल किसी का फोन नहीं उठा रहे हैं। दैनिक भास्कर ने अपर्णा के भाई से संपर्क किया, जिन्होंने कहा कि “हो सकता है अकाउंट हैक हुआ हो। पूरी जानकारी जल्द साझा करेंगे।”

इस मामले पर अभी तक अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *