पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज़, अंबेडकरनगर में तीन ग्राम पंचायतें होंगी बाहर

  • पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, परिसीमन प्रक्रिया तेज
  • इस बार 896 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान
  • तीन ग्राम पंचायतें बाहर: कटारिया, मीरानपुर-बभनपुरा और जिगना

अंबेडकरनगर। जनपद अंबेडकरनगर में पंचायती चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। शासन के निर्देशों के तहत पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन कार्य ज़ोर पकड़ चुका है। इस बार के चुनाव में कुल 896 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा, जबकि पिछले चुनाव में 899 ग्राम पंचायतें थीं। यानी इस बार तीन ग्राम पंचायतों को चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा।

नगर क्षेत्र में शामिल पंचायतें होंगी बाहर
विकासखंड टांडा के अंतर्गत आने वाली कटारिया, मीरानपुर-बभनपुरा, और जिगना ग्राम पंचायतें अब पंचायत चुनाव में शामिल नहीं होंगी। इन ग्राम पंचायतों को वर्ष 2022 के निकाय परिसीमन में इल्तिफातगंज नगर पंचायत में शामिल कर दिया गया था।

इनके अंतर्गत आने वाले कुछ राजस्व गांव—हिसनापुर और आसापारा, जो परिसीमन प्रक्रिया से छूट गए थे, उन्हें अब समीप की ग्राम पंचायत दानपुर में शामिल किया जाएगा। चूंकि इन राजस्व गांवों की जनसंख्या एक हजार से कम है, इसलिए इन्हें अलग ग्राम पंचायत नहीं बनाया जा सकता।

2011 की जनगणना बनेगी आधार
परिसीमन की प्रक्रिया में 2011 की जनगणना के आंकड़े आधार बनाए जा रहे हैं। इसी अनुसार ग्राम पंचायतों की श्रेणी और आबादी का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। यह ज़िम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिवों को सौंपी गई है। उनके कार्यों की निगरानी ब्लॉक स्तर पर एडीओ पंचायत द्वारा की जा रही है।

आबादी के अनुसार श्रेणीकरण की प्रक्रिया
प्रत्येक पंचायत की जनसंख्या के आधार पर उसका वर्गीकरण (श्रेणी निर्धारण) किया जाएगा। इससे यह तय होगा कि कौन सी पंचायत साधारण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या महिला आरक्षित होगी। इसी डाटा के आधार पर आरक्षण सूची तैयार की जाएगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading