सहारा सिटी की जमीन पर नई विधानसभा भवन की तैयारी!

245 एकड़ में नई विधानसभा भवन की तैयारी की चर्चा

शासन के निर्देश पर एलडीए ने किया सर्वे और नपाई

नगर निगम और एलडीए ने सहारा की लीज की निरस्तीकरण की

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार यहां नया विधानसभा भवन बनाने की योजना पर गंभीरता से विचार कर रही है। शासन के निर्देश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने जमीन की नपाई और सर्वे पूरा कर रिपोर्ट भेज दी है।

करीब एक महीने पहले नगर निगम ने सहारा सिटी की जमीन की लीज निरस्त कर दी थी, जिसके बाद इस 245 एकड़ क्षेत्र के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं। अब चर्चा यह है कि सरकार इसी भूमि पर नई विधानसभा का भव्य परिसर विकसित कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार, विधानसभा भवन के लिए लगभग 200 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जबकि सहारा सिटी के पास 245 एकड़ जमीन उपलब्ध है। यह इलाका राजधानी के सबसे प्रीमियम और रणनीतिक स्थानों में गिना जाता है, जिसके कारण इसे संभावित साइट माना जा रहा है।

एलडीए अधिकारियों ने बताया कि इस भूमि में से लगभग 130 एकड़ नगर निगम के पास थी, जो पहले एलडीए से ट्रांसफर हुई थी। बाद में नगर निगम ने 170 एकड़ जमीन सहारा समूह को लीज पर दी थी, जबकि एलडीए ने 75 एकड़ ग्रीन बेल्ट के लिए लीज की थी। शर्तों के उल्लंघन पर दोनों संस्थाओं ने लीज निरस्त कर कब्जा वापस ले लिया

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *