वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाने की तैयारी

वाराणसी: दालमंडी इलाके में मंगलवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) और नगर निगम की टीम अवैध निर्माण हटाने के लिए बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रही है। मंगलवार दोपहर टीम मौके पर पहुंची और माइक से 4–5 मकान मालिकों को नोटिस पढ़कर सुनाया।

नोटिस के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि शाम 6 बजे के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। सोमवार को बुलडोजर लेकर पहुंचे अफसरों का दुकानदारों ने विरोध किया था। इस दौरान ADM सिटी आलोक वर्मा और कारोबारी आपस में भिड़ गए, धक्का-मुक्की हुई और पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।

मॉडल सड़क के लिए तैयार किया जा रहा क्षेत्र
दालमंडी गली को शहर की सबसे खूबसूरत मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने अगस्त में इसका शिलान्यास किया था। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 215.88 करोड़ रुपए जारी किए हैं। यह गली काशी विश्वनाथ मंदिर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है और सड़क के दोनों ओर 3.2 मीटर चौड़ा फुटपाथ और हरियाली विकसित की जाएगी।

वाराणसी प्रशासन का कहना है कि ले-आउट के अनुसार यह सड़क दिल्ली और बेंगलुरु जैसी आधुनिक सड़कों का रूप लेगी और शहर की सुंदरता में इजाफा करेगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *