राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मणिपुर हमले की कड़ी निंदा की

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमले में सैनिकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। श्री कोविंद ने एक संदेश में कहा , “ असम राइफल्स के काफिले पर हमला बेहद निंदनीय है जिसमें सैनिकों की शाहदत के साथ-साथ उनके परिजनों की मौत हुई है। इस कायराना हमले के कारण सभी तरह के आतंकवाद और उसके रूपों का खात्मा करने का हमारा संकल्प और अधिक मजबूत होता है। हम मृतकों के परिजनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। ”

श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा , “ मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं उन सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं जो आज शहीद हुए हैं। उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” उल्लेखनीय है कि मणिपुर में चूड़ाचंदपुर जिले के सेहकेन गांव के पास शनिवार को घात लगाकर किये गये उग्रवादी हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, उनके परिवार के दो सदस्य और चार जवानों की मौत हो गई। हमले में चार अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *