प्रधानमंत्री सड़को की स्थिति खस्ताहाल, क्षेत्रीय परेशान

संवाददाता जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के गोलपुर,जीवत, पकड़ी, मरहरा,दुल्हापुर और जगदीशपुर क्षेत्र में स्थित प्रधानमंत्री सड़क का हाल गंभीर हो गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि सड़को पर जलभराव, खुले में शौचालय और गोबर के ढेर आम बात हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़के कई जगहो से इतनी ऊँची और खुरदरी हैं कि वाहन पलटने की संभावना बनी रहती है। पकड़ी क्षेत्र में तो जलभराव इतना है कि छोटे वाहन भी सुरक्षित होकर नहीं गुजर सकते। इसके अलावा औराडाड,गोसाईपुर के बगल की सड़क पर भी हालात खराब हैं।, जिससे आवागमन में भारी कठिनाई आ रही है।
स्थानीय ग्रामीणों ने समस्या की सूचना उच्च अधिकारियों को दी, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि सड़क की स्थिति की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई जगह झाड़ियों का अतिक्रमण और गंदगी के कारण सड़क पर चलना और भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि मौसम बदलने पर यह सड़क और भी खतरनाक हो जाती है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading