दिल्ली में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

  • हमलावरों ने कार पर बरसाईं गोलियां, मौके से फरार

  • फॉर्च्यूनर सवार प्रॉपर्टी डीलर को बनाया निशाना

  • पुलिस कर रही CCTV फुटेज की जांच

नई  दिल्ली।  दिल्ली के पश्चिम विहार में शुक्रवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार दलाल की गोली मारकर हत्या कर दी। फॉर्च्यूनर कार को निशाना बनाकर 8-10 राउंड फायरिंग की गई। गंभीर रूप से घायल राजकुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से कई खोखे मिले हैं और शुरुआती जांच में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। CCTV खंगाले जा रहे हैं।

मुस्तफाबाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

नई दिल्ली के मुस्तफाबाद में गुरुवार रात 25 वर्षीय मेहराज को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading