राहुल गांधी खुद कांग्रेस के लिए ‘स्थायी समस्या’

  • अखिलेश यादव पर भी हमला- ‘लाल नहीं, जालीदार टोपी पहनें’
  •  कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति को लेकर तंज
  • राहुल गांधी ने कहा- PM मोदी में दम नहीं, सिर्फ दिखावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है। मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी सही कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए कोई समस्या नहीं हैं, क्योंकि “राहुल गांधी खुद कांग्रेस के लिए स्थायी समस्या बन चुके हैं।”

यह बयान उन्होंने लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के आवास पर दिया, जहां वे सावन के उपवास और मौन व्रत पर चल रहे विधायक से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने उनके साथ पूजा में भी भाग लिया।

“चार दर्जन चुनाव हारे, फिर भी कांग्रेस का चेहरा बने हुए हैं”

डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी को ‘जमीन से कटे नेता’ करार देते हुए कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा राजनीतिक बोझ अब उसका नेतृत्व बन गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “चार दर्जन से अधिक चुनाव हारने वाले नेता को कांग्रेस ने अब भी अपने चेहरे के तौर पर बनाए रखा है। कई पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ चुके हैं, लेकिन कांग्रेस आंखें मूंदे उनके पीछे चल रही है।”

“भारत विरोधी ताकतों के मोहरे बन चुके हैं राहुल”

मौर्य ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सेना, न्यायपालिका और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बार-बार सवाल उठाकर विदेशी एजेंडे को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी अब जॉर्ज सोरोस जैसे भारत विरोधी साजिशकर्ताओं के उपकरण बन चुके हैं। वे देश की हार में अपनी जीत ढूंढते हैं और विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं।”

अखिलेश पर भी साधा निशाना – “जालीदार टोपी पहनें, लाल नहीं”

डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अब उन्हें ‘लाल टोपी’ नहीं बल्कि ‘जालीदार टोपी’ पहननी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा अब “PDA – परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी” बन चुकी है। मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा की बैठकें मस्जिदों में हो रही हैं, जो लोकतंत्र की मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।

“देश में अब राष्ट्रवाद बनाम वंशवाद की लड़ाई”

मौर्य ने कहा कि 2017 के बाद यूपी से अपराधी भाग रहे हैं और बीजेपी सरकार के आने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में अब राष्ट्रवाद और वंशवाद के बीच सीधा संघर्ष है, जिसमें जनता विकास और राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है।

कांग्रेस एक कुनबे की दरबारी पार्टी बन चुकी है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति इतनी कमजोर हो चुकी है कि “जो नेता लगातार चुनाव हारता है, वही पार्टी की उम्मीद माना जा रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि देश अब वंशवाद की इस राजनीति को अच्छी तरह पहचान चुका है और हर चुनाव में उसे जवाब दे रहा है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस OBC सेल के ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था, “नरेंद्र मोदी कोई बड़ी समस्या नहीं हैं, उनमें दम नहीं है, सिर्फ शो-बाजी है। उन्हें लोगों ने सिर पर चढ़ा रखा है।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading