अम्बेडकरनगर। जिले में कल 30 अक्टूबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के आयोजन के चलते जिला प्रशासन ने एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह की ओर से 27 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालय भी बंद रहेंगे।
परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए फैसला
आदेश में बताया गया है कि 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली PET-2026 परीक्षा के सफल संचालन के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी की अनुमति और अनुमोदन के क्रम में जारी आदेश में सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इस आदेश के तहत जिले में कक्षा 12 तक के संबंधित विद्यालयों में आज शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी।









