राजगीर ने की आत्महत्या- नशे की लत और पारिवारिक विवाद बने कारण

  • नगपुर गांव में 30 वर्षीय युवक अरविंद ने की आत्महत्या
  • मृतक राजमिस्त्री था, लंबे समय से नशे की लत से था परेशान
  • पारिवारिक विवाद के बाद कमरे में लगाया फंदा

अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर गांव में बुधवार सुबह एक 30 वर्षीय राजगीर युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया। मृतक की पहचान अरविंद पुत्र मटरू के रूप में हुई है, जो राजमिस्त्री का कार्य करता था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

नशे की लत बनी मनोवैज्ञानिक दबाव का कारण
परिजनों के अनुसार अरविंद लंबे समय से नशे की लत का शिकार था, जिससे अक्सर घर में विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती थी। मंगलवार की शाम भी परिजनों से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने बिना दरवाजे वाले कमरे में चला गया और देर रात साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।

सुबह मिली लटकती लाश, परिवार में कोहराम
बुधवार सुबह जब अरविंद देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को आशंका हुई। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अरविंद फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading