राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा: अमित शाह और कांग्रेस में विवाद

लखनऊ। राज्यसभा में मंगलवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो लोग वंदे मातरम् के महत्व को नहीं समझते, वे इसे चुनाव से जोड़ रहे हैं। उनके बयान को एक दिन पहले लोकसभा में प्रियंका गांधी के बयान से जोड़ा जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा था कि वंदे मातरम् गीत 150 साल से देश की आत्मा का हिस्सा है और इस पर बहस बंगाल चुनाव को लेकर की जा रही है। अमित शाह ने कहा कि वंदे मातरम् का विरोध नेहरू से लेकर कांग्रेस नेतृत्व में शामिल है

सत्र के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नेहरू, महात्मा गांधी, मौलाना आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल समेत कांग्रेस कार्यसमिति ने वंदे मातरम् के पहले दो स्टैंजा ही गाने का निर्णय लिया था। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री केवल नेहरू को क्यों निशाना बना रहे हैं।

इस मौके पर भारत सरकार ने वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर सालभर का कार्यक्रम आयोजित किया है। लोकसभा और राज्यसभा में क्रमशः 8 और 9 दिसंबर को इस विषय पर चर्चा तय की गई थी।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *