रणबीर कपूर ने ‘जय श्री राम’ से शुरू किया भाषण, यश को कहा ‘बॉस’

बेंगलुरु में ‘रामायण’ के दूसरे ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कन्नड़ बोलकर रणबीर ने जीता लोगों का दिल, अगली बार ज्यादा सीखकर आने का किया वादा

मुबंई। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ के दूसरे ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर का खास अंदाज देखने को मिला। बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में रणबीर ने अपने भाषण की शुरुआत ‘जय श्री राम’ के नारे से की। इसके बाद उन्होंने कन्नड़ भाषा में बात कर वहां मौजूद दर्शकों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने साउथ सुपरस्टार यश को ‘यश बॉस’ कहकर संबोधित किया।

कन्नड़ में बात कर दर्शकों से मांगी माफी

कार्यक्रम में मंच पर पहुंचते ही रणबीर कपूर ने ‘जय श्री राम’ कहा और फिर कन्नड़ में बोलना शुरू किया। कुछ देर कन्नड़ में बात करने के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए दर्शकों से माफी मांगी। रणबीर ने अपने अंदाज में कहा कि इस बार वह इतनी ही कन्नड़ सीखकर आ पाए हैं।

अगली बार ज्यादा कन्नड़ सीखकर आएंगे रणबीर

रणबीर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगली बार वह ‘यश बॉस’ से और ज्यादा कन्नड़ सीखकर आएंगे। उनके इस अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। फिल्म के प्रचार के दौरान स्थानीय भाषा में बात करने की उनकी कोशिश को दर्शकों के प्रति सम्मान के तौर पर देखा गया।

‘रामायण’ की टीम रही मौजूद

इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और निर्देशक नितेश तिवारी मौजूद रहे। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में कलाकारों की मौजूदगी और रणबीर का भाषण चर्चा का विषय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button