फेसबुक पर पनपा रिश्ता बना घर उजाड़ने की वजह

  • संदिग्ध युवक आलापुर थाना क्षेत्र के मकरही गांव का निवासी
  • पति की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की
  • मोबाइल बंद होने के कारण संपर्क संभव नहीं

अम्बेडकरनगर। जनपद के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहित महिला के लापता होने का मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे गांव में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिला फेसबुक के जरिए एक युवक के संपर्क में आई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां इस कदर बढ़ीं कि वह अपने पति, बच्चे और घर की जिम्मेदारियों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार महिला दो बच्चों की मां है। 13 मई की सुबह उसने पति से कहा कि वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पति ने जब काफी देर तक इंतजार किया और तलाश शुरू की तो पता चला कि उसे इलाके में एक युवक के साथ देखा गया है, जो आलापुर थाना क्षेत्र के मकरही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-फिर गूंजेगा हरियाली का संदेश- लिया 11 हजार पौधे लगाने का संकल्प

महिला घर से जाते समय न सिर्फ जरूरी कागजात, जेवर और नगदी साथ ले गई, बल्कि अपनी सात वर्षीय बेटी को भी अपने साथ लेकर चली गई है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे संपर्क करना संभव नहीं हो पा रहा। जबकि दूसरा बेटा घर पर ही रह गया है।

घटना के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading