एलॉन मस्क की संपत्ति में रिकॉर्ड गिरावट

एक हफ्ते में 33 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कमी

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के कुछ ही दिनों बाद टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलॉन मस्क की नेटवर्थ में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में 16% की गिरावट के चलते उनकी संपत्ति में भारी कमी आई है।

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार, एक हफ्ते के भीतर एलॉन मस्क की नेटवर्थ करीब 350 बिलियन डॉलर यानी लगभग 33.13 लाख करोड़ रुपए घट गई है। इस गिरावट के बाद उनकी कुल संपत्ति 1.45 ट्रिलियन डॉलर से घटकर 1.1 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 104.15 लाख करोड़ रुपए पर आ गई है।

यह गिरावट इतनी बड़ी बताई जा रही है कि इसका कुल आकार दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज की कुल नेटवर्थ लगभग 285 बिलियन डॉलर यानी करीब 26.98 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक है।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, स्पेसएक्स के शेयरों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर मस्क की कुल संपत्ति पर पड़ा है, जिससे वैश्विक स्तर पर अरबपतियों की रैंकिंग में भी हलचल देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button