रिलायंस ट्रेंड्स के पास जूनियर डॉक्टरों पर हमला

  • टांडा रोड पर फॉर्च्यूनर ने मारी स्कूटी को टक्कर
  • फोन कर बुलाए गए 3-4 हमलावरों ने की बर्बर पिटाई
  • डॉ. मनस्विता ने 112 पर कॉल कर दी सूचना

अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम मेडिकल कॉलेज सदरपुर के दो जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई। यह वारदात टांडा रोड स्थित रिलायंस ट्रेंड्स मार्ट के पास उस समय हुई, जब डॉक्टर विशाल गुप्ता और डॉ. मनस्विता स्कूटी से बाजार गए थे। उनके साथ बाइक पर एक और सहपाठी डॉ. अजय गौर भी मौजूद थे। बाजार से लौटते समय एक फॉर्च्यूनर (UP32 L 9900) ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार डॉक्टर सड़क पर गिर पड़े।

गाड़ी से उतरे युवक ने छीनी चाबी, फोन कर बुलाए हमलावर
हादसे के बाद फॉर्च्यूनर से उतरे एक युवक ने स्कूटी की चाबी छीन ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके साथ ही उसने फोन कर 3–4 अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। डॉक्टरों ने स्वयं को मेडिकल कॉलेज का छात्र बताते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर नहीं माने और धमकी देते हुए गाड़ी में रखी लाठी निकालकर उन पर हमला कर दिया।

हमले से बुरी तरह घबराई डॉ. मनस्विता ने तुरंत 7:09 बजे डायल 112 पर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। हमले में घायल डॉक्टर किसी तरह मेडिकल कॉलेज लौटे और कॉलेज प्रशासन को पूरी घटना से अवगत कराया।

अकबरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फॉर्च्यूनर का नंबर नोट कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading