राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने त्वरित निस्तारण और पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर

सभी अधिकारियों ने लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया

जनजागरूकता अभियान के माध्यम से पक्षकारों को सुलह की भावना से प्रेरित करने का निर्णय

अंबेडकरनगर। आगामी 13 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में विस्तृत समीक्षा एवं तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मोहन कुमार ने की। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और बीएसएनएल अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को लेकर रणनीति तय की।

बैठक के पहले चरण में न्यायिक अधिकारियों के साथ लंबित वादों की समीक्षा की गई। नोडल अधिकारी ने कहा कि न्यायालयों में लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाए ताकि लोक अदालत के माध्यम से इनका शीघ्र और सौहार्दपूर्ण समाधान किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि वादों से संबंधित नोटिस समय से भेजे जाएं और उनकी तामीला सुनिश्चित की जाए, जिससे पक्षकार समय पर उपस्थित होकर सुलह प्रक्रिया में भाग ले सकें। साथ ही, सभी न्यायालयों को प्री-ट्रायल बैठकें आयोजित कर पक्षकारों और अधिवक्ताओं को समझौते के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *