मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर समीक्षा

अंबेडकरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी अधिकारी निर्वाचन/अपर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने की। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

2171 बूथों का सम्भाजन, आयोग के निर्देशों का पालन

प्रभारी अधिकारी निर्वाचन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा–निर्देशों के अनुरूप 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का सम्भाजन पूर्ण कर लिया गया है। संबंधित आलेख्य सूची का प्रकाशन 10 नवम्बर 2025 तक किया जा चुका है।

जिले में कुल 2171 बूथ निर्धारित किए गए हैं और इनकी सूची सभी राजनीतिक दलों को पूर्व में ही उपलब्ध करा दी गई है। अब तक किसी भी दल की ओर से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों के साथ सम्भाजन से संबंधित संभावित सुझावों और बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा भी की गई।

निर्वाचन अधिकारी ने दिया आश्वासन

प्रभारी अधिकारी निर्वाचन राजेश कुमार ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा प्राप्त सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदेय स्थलों का अंतिम प्रस्ताव 19, 20 और 21 नवम्बर 2025 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ को भेजा जाएगा। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा यह प्रस्ताव 24 नवम्बर 2025 तक भारत निर्वाचन आयोग भेज दिया जाएगा।

मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता

अपर उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के निर्धारण में विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं का पूर्ण ध्यान रखा गया है, जैसे—

भौतिक सत्यापन

मतदाताओं की सुविधा

दिव्यांगजन के लिए रैंप की उपलब्धता

उपयुक्त दूरी

स्थायी भवन का चयन

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *