वाराणसी कचहरी में बवाल : वकीलों ने दरोगा को पीटा, वर्दी फाड़ी

  • दरोगा मिथिलेश प्रजापति की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
  • जमीन विवाद में वकील की पिटाई के आरोप के बाद भड़के वकील
  • मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, आला अधिकारी पहुंचे

वाराणसी। जिले की कचहरी में मंगलवार को बड़ा बवाल हो गया। बड़ागांव थाने के दरोगा मिथिलेश प्रजापति (35) और उनके साथ आए एक सिपाही को वकीलों के समूह ने घेरकर मारपीट की। इस दौरान दरोगा की वर्दी फाड़ दी गई और उन्हें सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पूरे शरीर पर 13 से अधिक चोट के निशान मिले हैं। हालत गंभीर होने पर दरोगा को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

भारी पुलिस बल तैनात, आला अफसर मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही कचहरी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डीएम सत्येंद्र कुमार, डीआईजी शिवहरि मीणा, डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी क्राइम सरवणन टी, एडीएम सिटी आलोक वर्मा और जिला जज मौके पर पहुंचे। हालात काबू में करने के लिए वकीलों से कोर्ट खाली करने की अपील की गई।

जमीन विवाद से जुड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक, बड़ागांव थाना क्षेत्र के पुआरी खुर्द गांव में दो पट्टीदारों — मोहित कुमार सिंह और प्रेमचंद्र मौर्या — के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि अस्थायी स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कराया जा रहा है। वहीं दूसरा पक्ष कहता है कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वैध निर्माण कर रहा है।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को समाधान दिवस जनसुनवाई के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में दोनों का चालान कर न्यायालय भेजा था। आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने एक वकील को मारपीट कर घायल कर दिया, जिसके बाद वकीलों में नाराजगी बढ़ गई।

वकीलों का गुस्सा फूटा

मंगलवार को दरोगा मिथिलेश प्रजापति गो अधिनियम का रिमांड पर्चा लेने कचहरी पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान वकीलों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया और पिटाई कर दी। बचाने पहुंचे सिपाही को भी चोटें आईं।

कचहरी में अफरा-तफरी, जांच शुरू

घटना के बाद कचहरी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर वकीलों की भीड़ धीरे-धीरे कम हुई। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिटाई के दौरान जो बचाने गया उसे भी चोट आई।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading