KGMU में जूनियर डॉक्टरों का हंगामा: चार डॉक्टरों का सस्पेंशन वापस

  • न्यू OPD ब्लॉक पर सुबह 9:30 बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद
  • मरीजों और तीमारदारों को घंटों झेलनी पड़ी परेशानी
  • वीसी ने चार जूनियर डॉक्टरों का सस्पेंशन वापस लिया

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में बुधवार को एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों ने हंगामा कर दिया। सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर न्यू OPD ब्लॉक पहुंचे और रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद करा दिया। प्रदर्शन दोपहर एक बजे तक चला।

मरीजों और उनके तीमारदारों को इस दौरान भारी परेशानी झेलनी पड़ी। KGMU प्रवक्ता और डीन डॉ. के.के. सिंह ने बताया कि 9:30 बजे तक सभी मरीजों के रजिस्ट्रेशन हो चुके थे। हालांकि, मौके पर मौजूद मरीजों ने दावा किया कि उन्हें घंटों पर्चा बनवाने के लिए भटकना पड़ा।

पिछले दो दिनों से KGMU में विवाद जारी था। सोमवार दोपहर ट्रॉमा सेंटर पर नर्सिंग स्टाफ ने धरना शुरू किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर भी हंगामे में शामिल हो गए। मंगलवार को स्थिति थोड़ी शांत हुई, लेकिन बुधवार सुबह फिर से हंगामा शुरू हो गया।

सीतापुर के महोली निवासी प्रशांत और गले में फोड़े का इलाज कराने आई मंजू समेत कई मरीजों ने बताया कि पर्चा न बन पाने के कारण उन्हें OPD हॉल में इंतजार करना पड़ा। KGMU प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन समय बढ़ाने का दावा किया, लेकिन सर्वर डाउन होने से समस्या बढ़ गई।

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष रणविजय पाटिल ने बताया कि कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद से मुलाकात के बाद चार जूनियर डॉक्टरों का सस्पेंशन वापस लिया गया। इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading