
- लखनऊ में संभल हिंसा के विरोध में प्रदर्शन
- आज़म बर्क के बयान पर फूटा गुस्सा, पुतला फूंका
- प्रदर्शनकारियों ने लगाई कठोर कार्रवाई की मांग
अम्बेडकरनगर जलालपुर)। शारदा सहायक नहर से लाभापार पुल के सामने से महजिदपुर होते हुए फतेहपुर कर्बला बाजार तक जाने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। यह सड़क 2001 में तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य हरिराम अंबेश द्वारा बनवाई गई थी, लेकिन पिछले 22 वर्षों में किसी भी जिला पंचायत सदस्य ने इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण पर ध्यान नहीं दिया है।
दशकों पुरानी सड़क टूटी-फूटी, आवागमन हुआ दूभर
यह मार्ग स्थानीय निवासियों और स्कूली बसों के लिए मुख्य मार्ग का दर्जा रखता है। सड़क की टूटी-फूटी हालत के कारण क्षेत्रवासियों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढों की भरमार और खराब सड़क सतह से वाहन चालक परेशान हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
जिला पंचायत में बदले कई सदस्य, फिर भी सड़क की सुध न ली गई
पिछले दो दशकों में जिला पंचायत सदस्य तीन-चार बार बदल चुके हैं। वर्तमान में पुंडरी गौतम जिला पंचायत सदस्य हैं। बावजूद इसके इस मार्ग के पुनर्निर्माण या मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीण नेता इंद्रजीत वर्मा ने बताया, “यह सड़क स्थानीय जनता के लिए अत्यंत आवश्यक है, लेकिन सदस्यों की उदासीनता के कारण स्थिति बदतर होती जा रही है। सड़क की मरम्मत के लिए कई बार मांग की गई, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।”
ग्रामीणों का आंदोलन का आह्वान, नेताओं पर आक्रोश
पूर्व प्रधान कृपाराम वर्मा, सेवाराम वर्मा, आसाराम और देवनारायण समेत कई ग्रामीण नेताओं ने जिला पंचायत प्रशासन से सड़क निर्माण की तत्काल मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बन जाने से क्षेत्रवासियों की यात्रा दूरी कम होगी और आवागमन सुगम होगा।








