कैदियों की अदला-बदली में रूस ने छोड़ी अमेरिकी महिला कसेनिया

  • देशद्रोह के आरोप में सजा काट रहीं थीं कसेनिया, अब अमेरिका लौटेंगी

  • यूक्रेनी संस्था को चंदा देना पड़ा महंगा, रूस ने 12 साल की सजा सुनाई थी

  • अमेरिका ने तस्करी के आरोपी पेत्रोव के बदले कराई कसेनिया की रिहाई

अबु धावी। रूस ने देशद्रोह के आरोप में 12 साल की सजा काट रही रूसी-अमेरिकी नागरिक कसेनिया कैरिलिना को रिहा कर दिया है। बदले में अमेरिका ने सैन्य उपकरणों की तस्करी के आरोपी जर्मन-रूसी नागरिक आर्थर पेत्रोव को छोड़ा है।

कसेनिया पर आरोप था कि उन्होंने यूक्रेनी चैरिटी संस्था को 50 डॉलर दान दिए थे, जो कथित तौर पर यूक्रेनी सेना की मदद करती थी। वह 2024 में अपनी दादी से मिलने रूस आई थीं, जहां फोन जांच में यह बात सामने आई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कैदियों की अदला-बदली अबू धाबी में हुई, जिसकी पुष्टि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और UAE सरकार ने की। कसेनिया अब अमेरिका लौट रही हैं।

पिछले दो वर्षों में यह अमेरिका-रूस के बीच तीसरी कैदी अदला-बदली है।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading