बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार देर रात अपने पिता सलीम खान के साथ तस्वीरों की एक सीरीज इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीरों में दोनों मैचिंग काउबॉय हैट पहने नजर आए। पिता के साथ इस खास पल को सलमान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया।
पिता को पीछे से गले लगाते दिखे सलमान
शेयर की गई पहली तीन तस्वीरों में सलमान कुर्सी पर बैठे सलीम खान को पीछे से गले लगाते दिखाई दिए। तस्वीरों में दोनों की ट्विनिंग भी देखने को मिली। आखिरी तस्वीर में सलमान अपने पिता के पास बैठे उनका हाथ पकड़े नजर आए।
पोस्ट में लिखा- बाप तो बाप होता है
तस्वीरों के साथ सलमान ने लिखा, “हाउडी पार्टनर! ही-हॉ! 91 की उम्र में एक… बाप तो बाप होता है। वह असली मॉन्स्टर हैं। हम सब के बाप में है दम, वंदे मातरम्।”
उन्होंने आगे लिखा, “एक और दिन नहीं होता, एक और दिन कम होता है। आप लोग समझ रहे हैं? भगवान दयालु रहे हैं।”
सलमान की इस पोस्ट में पिता के प्रति उनका लगाव और साथ बिताए खास पलों की झलक दिखाई दी।









