समाजवादी पार्टी ने मनाया संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस

  • समाजवादी पार्टी ने मनाया ‘संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस’
  • लखनऊ समेत पूरे यूपी में हुआ कार्यक्रम
  • पूर्व सांसद अन्नू टंडन रहीं मुख्य अतिथि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में आरक्षण दिवस को ‘संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस’ के रूप में मनाया। लखनऊ महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और समान अवसरों की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने संविधान के प्रति पार्टी की निष्ठा दोहराते हुए कहा, “हमें फिजूल की बहसों से ऊपर उठकर संविधान को बचाना होगा। आज जब संवैधानिक संस्थाओं और मूल अधिकारों पर खतरा मंडरा रहा है, तब समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस अवसर पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वक्ताओं ने आरक्षण को सामाजिक बराबरी और न्याय का मूल आधार बताया और कहा कि जब तक समाज के सभी वर्गों को समान अवसर नहीं मिलते, तब तक संविधान के उद्देश्य अधूरे हैं।

पूर्व सांसद टंडन ने कहा कि जो लोग समाज को धर्म और आस्था के नाम पर बांट रहे हैं, वे दरअसल संविधान की आत्मा पर चोट कर रहे हैं। समाजवादी विचारधारा में सभी वर्गों, खासकर पिछड़े, महिलाएं और अल्पसंख्यकों की बराबर भागीदारी ही असली एजेंडा है।

कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई और संविधान के मूल स्वरूप की रक्षा का संकल्प लिया गया। आयोजन में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading