चेहरा स्कैन करो, UAN पाओ- EPFO की नई सुविधा

  • केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने की डिजिटल सुविधा की घोषणा

  • फेस ऑथेंटिकेशन से अब कर्मचारी खुद UAN बना सकेंगे

  • UMANG एप पर मिलेगा आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन विकल्प

    केंद्र सरकार ने EPFO से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए एक और डिजिटल सुविधा की शुरुआत की है। अब कर्मचारी केवल अपने चेहरे की पहचान (Face Authentication) से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) बना सकेंगे और उससे जुड़ी सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

    मंगलवार को केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने इस सुविधा का एलान करते हुए बताया कि EPFO ने फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के जरिए UAN अलॉटमेंट और एक्टिवेशन की सुविधा शुरू की है। यह सेवा UMANG मोबाइल एप के जरिए उपलब्ध होगी।

    उन्होंने कहा कि अब यह प्रक्रिया पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस, सुरक्षित और डिजिटल होगी, जिससे सदस्यों को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा कर्मचारियों के साथ-साथ नियोक्ताओं के लिए भी उपलब्ध है, जो किसी नए कर्मचारी का UAN बनाने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

    बिहार के 6 ज़िलों को ESIC के तहत लाया गया

    मांडविया ने यह भी घोषणा की कि बिहार के अररिया, सहरसा, औरंगाबाद, बांका, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों को अब कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की योजना के तहत पूर्ण अधिसूचित कर दिया गया है। इससे इन जिलों के करीब 24,000 अतिरिक्त कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading