शारदा सहायक नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी

अंबेडकरनगर। कर्बला कासिमपुर क्षेत्र स्थित शारदा सहायक नहर के किनारे बुधवार सुबह एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव देख मौके पर जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई, जिसमें उसकी पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोलपुर निवासी वंशीलाल के रूप में हुई। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

नशे की हालत में नहर में कूदा था युवक
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वंशीलाल सोमवार शाम को गांव के पास स्थित एक ठेके से शराब पीकर निकला था। इसके बाद वह नहाने के उद्देश्य से शारदा सहायक नहर में कूदा, लेकिन नशे की हालत में वह नहर से निकलकर दूसरी तरफ की नहर में चला गया, जहां से बाहर नहीं निकल सका।

बुधवार की सुबह करीब सात बजे कर्बला कासिमपुर क्षेत्र में नहर के किनारे स्थानीय लोगों ने युवक का शव उतराता हुआ देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई की।

तीन बेटियों और एक पुत्र से छिना पिता का साया
वंशीलाल की पत्नी अनीता ने मंगलवार को ही जलालपुर कोतवाली में पति की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बुधवार को शव की बरामदगी के बाद स्वजनों को सूचना दी गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक छोटा पुत्र छोड़ गया है। परिवार में कमाई का एकमात्र सहारा वंशीलाल की असमय मौत से पूरा घर शोक में डूब गया है।

गांव में शोक का माहौल है और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि वंशीलाल मेहनती था और अक्सर मजदूरी करके ही परिवार का गुजारा करता था।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading